यह है हॉलीवुड एक्टर स्पेंसर ट्रेसी की टॉप 5 फिल्मे
यह है हॉलीवुड एक्टर स्पेंसर ट्रेसी की टॉप 5 फिल्मे
Guess Who's Coming to Dinner
यह 1967 में आई अमेरिकन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन स्टैंली करमेर ने किया है। इस फिल्म में स्पेंसर ट्रेसी ने मुख्य किरदार निभाया है। यह फिल्म उनके करियर की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्मों को उनकी सबसे अच्छी और यादगार फिल्मों में से एक माना जाता है।
Judgment at Nuremberg
जजमेंट एट न्यूरेम्बर्ग 1961 में आई अमेरिकन कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें स्पेंसर ट्रेसी में मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया है। यह फिल्म हॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है।
Inherit the Wind
इन्हेरीट द विंड 1960 में आई हॉलीवुड फिल्म है जिसमें स्पेंसर ट्रेसी ने एक लॉयर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स और लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म के कहानी काफी अच्छी थी।
Boys Town
बॉयज टाउन 1938 में आई बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है। स्पेंसर ट्रेसी स्टारर यह फिल्म उनके करियर की जानी-मानी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए उन्हें लगातार दूसरी बार बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवार्ड भी दिया गया है।
Captains Courageous
कैप्टंस करेजियस 1937 में आई अमेरिकन एडवेंचर फिल्म है। यह फिल्म उस समय की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को एक्टर स्पेंसर ट्रेसी के करियर की अब तक की सबसे अच्छी फिल्म माना जाता है जिसके लिए उन्हें पहली बार बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवार्ड दिया गया था।
Comments
Post a Comment