यह है साउथ एक्टर अजित कुमार की टॉप 5 फिल्मे
यह है साउथ एक्टर अजित कुमार की टॉप 5 फिल्मे
Varalaru
यह 2006 में आई तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन केएस रविकुमार ने किया है। इस फिल्म में अजीत कुमार ने ट्रिपल रोल किए थे। यह फिल्म उनके करियर की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट तमिल एक्टर का फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया था। यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली तमिल फिल्म है।
Billa
बिल्ला 2007 में आई तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन विष्णुवर्धन ने किया था। इस फिल्म में अजीत कुमार ने नयनतारा और नमिता के साथ मुख्य किरदार निभाया है। यह फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई है।
Yennai Arindhaal
यह 2015 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें अजीत कुमार ने मुख्य किरदार निभाया है। यह फिल्म उनके करियर की सबसे अच्छी फिल्म है जिसे कई सारे अवार्ड दिए गए हैं।
Vedalam
यह 2015 में आई तमिल एक्शन फिल्म है जिसका निर्देशन शिवा ने किया है। इस फिल्म में अजीत कुमार, लक्ष्मी मैनन और श्रुति हसन ने मुख्य किरदार निभाया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।
Villain
विलन 2002 में आई तमिल एक्शन मसाला फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन के एस रविकुमार ने किया है। इस फिल्म में अजीत कुमार ने अपने करियर का सबसे बेहतरीन अभिनय किया ।है इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी दिया गया है।
Comments
Post a Comment